बाजपुर के राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव सहमति के आधार पर किया गया। शुक्रवार को गांव नमूना स्थित बीआरसी सभागार में आयोजित गोष्ठी और चुनाव कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ हवलदार प्रसाद और एबीईओ प्रेमा बिष्ट ने किया। इस मौके पर शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव पर्यवेक्षक दीवान सिंह और राजेंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में हुए। इसमें महेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष, योगेंद्र गोयल मंत्री और अनीता शर्मा कोषाध्यक्ष चुनी गई। मौके पर सत्यपाल सिंह, गोपी सिंह, महेश सिंह, रुद्रवीर सिंह, प्रमोद कुमार, जयप्रकाश, रणवीर सिंह, आंगन लाल, अमरनाथ शर्मा, छाया भट्ट, हरिओम आदि थे।