कार्बेट पार्क में पालतू हथिनी ने बच्चा जना
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कालागढ़ प्रभाग में बृहस्पतिवार को पालतू हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। पार्क प्रशासन ने बच्चे का नामकरण धूमधाम से करने का निर्णय लिया। सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि फरवरी में कर्नाटक से चार नर, पांच मादा हाथी मंगाए गए थे। इनमें से कंचंभा हथिनी ने बृहस्पतिवार सुबह सात बजे स्वस्थ नर बच्चे को जन्म दिया। हाथियों का कुनबा बढ़ने से पार्क प्रशासन में खुशी है। इससे पहले करीब 25 साल पूर्व ढिकाला रेंज में पवनपरी नाम की हथिनी ने मादा बच्चे का जन्म दिया था, जिसका नाम अलबेली रखा गया था, जो पर्यटकों को घुमाने, पार्क की गश्त में मददगार बन रही है। कॉर्बेट के निदेशक राहुल ने बताया कि नवजात शिशु का नामकरण धूमधाम से होगा।