फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला संपंन, बांटे गए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि की ओर से हरमिटेज भवन में चल रही तीन दिवसीय पीडोलॉजी कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। तीसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रो. जीतराम ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रो. जीतराम ने कहा कि बेहतर शिक्षण रचनात्मकता को बढ़ाने के साथ ही व्यक्तित्व का निर्माण करता है। आधुनिक शिक्षा पद्धति में खरा उतरने के लिए शिक्षण विधि में परिवर्तन आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि आधुनिक संसाधनों के माध्यम से शिक्षण को रोचक, ज्ञानवर्धक बनाया जा सकता है। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं शोध संस्थान पुणे की प्राची पसालके ने कहा कि शोध से बेहतर शिक्षण विधियां सामने आई हैं, जिन्हें प्रयोग में लाना जरूरी है। कार्यशाला में बिहार के डॉ. राजीव, नैनीताल के डॉ. महेंद्र राणा, भूपाल की डॉ. सीमा थॉमस आदि ने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. रवि, डॉ. कुमार शांतनु, डॉ. विल्सन, डॉ. जेवियर, डॉ. सुचेतन साह, डॉ. एचएन पनेरू, डॉ. विमल पांडे, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. गिरीश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें