नैनीताल। बरसात के शुरूआती दौर में ही प्रशासनिक तैयारियां लड़खड़ाने लगी हैं। देवीधुरी बोहरागांव ग्रामीण मार्ग तीन दिन बाद भी नहीं खुल पाया। जबकि कुछ घंटों में यह रास्ता खुल जाना चाहिए था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस रोड पर बार-बार मलबा आ जाता है। इससे जेसीबी नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में रास्ता खोलने में परेशानी हो रही है। दूसरी ओर रास्ता बंद होने से जनता तीन दिन से परेशान है। कई लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।