फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बसों की छठे दिन भी हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नगर में स्थित विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को छठे दिन भी बेमियादी हड़ताल की। इस कारण बारिश के बावजूद कुमाऊं, गढ़वाल जाने वाले तमाम यात्री परेशान रहे। समस्या न सुलझने पर यात्रियों, व्यापारियों समेत बस यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी रोष जताया। ट्रांसपोर्टरों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल का संकल्प दोहराया। इस दौरान तारा लोहनी, भुवन सिंह राणा, गोविंद बिष्ट, अनिल शर्मा, सुनील भट्ट, सुभाष ध्यानी, दीप पांडे, धीरेंद्र गुसांई, नारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, मो. हफीज, मो. रिजवान शम्शी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें