फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको प्रवेश दिलाने की मांग को लेकर अड़े छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सभी आवेदकों को डिग्री कॉलेज में प्रवेश दिलाने की मांग को लेकर एबीवीपी, एनएसयूआई के सदस्य छात्रों ने रविवार को भी अनशन किया। एबीवीपी के सदस्य सूरज रावत ने तीन दिन अनशन किया। स्वास्थ्य में गिरावट आने पर पुलिस ने सूरज को अनशनस्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। सूरज के उठते ही किशन ठाकुर भूख हड़ताल पर बैठ गए। एबीवीपी की जिला संयोजिका आरती सागर ने कहा कि छात्र हितों का ध्यान रखते हुए विवि, शासन को सभी छात्रों को प्रवेश देना चाहिए। इसके लिए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। वहीं एनएसयूआई के सदस्य छात्र भी भूूख हड़ताल पर बैठे रहे। एनएसयूआई से जुड़े पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी ने बताया कि प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने सोमवार से महाविद्यालय खोलने का आदेश दिया है। इसका विरोध किया जाएगा। इसके लिए आत्मघाती कदम उठाने तक की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें