नैनीताल। कुमाऊं विवि में प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश के लिए करीब चार हजार विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं, तो वहीं प्रवेश के लिए 3600 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया है कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी सोमवार तक आवेदन कर सकेंगे।