फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वगीज्य जय देव जोशी की पत्नी का निधन।

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जय दत्त जोशी की धर्मपत्नी तारा जोशी (98) का शनिवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे पांच पुत्रों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तारा जोशी मूल रूप से ग्राम गडेलीखेत पोस्ट चमरथल जिला बागेश्वर की निवासी थीं। वे अपने पुत्र महेश चंद्र जोशी के परिवार के साथ वर्तमान में हल्दूचौड़ के निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी बमेटाबंगर केशव में रह रही थीं। महेश चंद्र जोशी जजी रुद्रपुर में कार्यरत हैं। तारा जोशी की पोती दीप्ति जोशी एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की छात्रा उपाध्यक्षा रह चुकी हैं। तहसीलदार लालकुआं महेश जोशी और चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ विमल कुमार मिश्रा ने उनके घर में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने में विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, रामबाबू मिश्रा, हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, प्रधान जया रमेश तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें