फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि की 26 कक्षाओं के रिजल्ट घोषित

विज्ञापन
clet result 2018
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि ने शुक्रवार को स्नातक, परास्नातक कक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए। विवि के वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डॉ. युगल जोशी ने बताया कि एमए संगीत, एमए मनोविज्ञान, एमएससी सांख्यिकी, एमए अंग्रेजी, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमए अर्थशास्त्र, एसएससी भूगर्भ विज्ञान, एमए गृहविज्ञान, एमए समाजशास्त्र, एसएससी सैन्य विज्ञान, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल, एमएससी आईटी, एमएससी गणित, एमएससी भौतिक, एमएससी जीव विज्ञान, एमएससी रसायन, एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर, एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी फॉरेस्ट्री छठे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया। उन्होंने बताया कि एनसीसी कैंप में शामिल हुए विद्यार्थियों के रिजल्ट भी घोषित किए गए हैं, जिसमें बीकॉम, बीएससी, बीए के प्रथम, तृतीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपना रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें