फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की कार्यप्रणाली संविधान को खतरा: रावत

विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन
नैनीताल। कांग्रेस के महासचिव बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी किसी का व्यक्तिगत तौर पर विरोध नहीं करती है। इसलिए वह व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी नहीं हैं और न ही उनका व्यक्तिगत विरोध करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली से संविधान को खतरा है। उनके कार्यों से लोकतंत्र के भी प्रभावित होने का डर है। इस सरकार से सुविधा की बजाय जनता को परेशानी होने लगी है। भविष्य में सरकार से जनता को और ज्यादा परेशानी होगी। इसलिए यह सरकार दोबारा नहीं लौटेगी। ऐसे में 2019 के चुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव में उतरेगी और चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को हराएगी। उन्होंने कहा कि वह संगठन के सिपाही हैं। जहां भी उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी, वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें असोम का प्रभारी बनाया गया हो, लेकिन वह उत्तराखंड से पूरी तरह से जुड़े रहेंगे। उनकी काफल पार्टी व अन्य गतिविधियां यूं ही चलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी मना रहे हैं, उन्हें भी जल्द ही किनारे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें