फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी प्रवेश प्रक्रिया ठप

विज्ञापन
रामनगर में अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सभी आवेदकों को प्रवेश दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओें ने शनिवार को तीसरे दिन भी प्रवेश प्रक्रिया ठप रखी। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं तीन दिन से आमरण अनशन कर रही छात्रा आरती सागर की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान पुलिस को छात्र नेताओं के कड़े विरोध का सामना भी करना पड़ा। छात्रनेताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कोतवाल विक्रम राठौर ने छात्र नेताओं की महाविद्यालय प्रशासन से वार्ता भी कराई लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान चंदन बिष्ट, नदीम अख्तर, सूरज रावत, आरती सागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें