फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसबी परिसर में बीए की दूसरी मेरिट लिस्ट आज होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में शुक्रवार को बीए प्रथम वर्ष में पहली मेरिट लिस्ट के अनुसार करीब 100 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए। बीएससी गणित, जंतुविज्ञान विभाग में पहली लिस्ट के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया संचालित की गई। परिसर में शनिवार को बीए की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। डीएसबी परिसर में बृहस्पतिवार को बीएससी गणित, विज्ञान वर्ग के साथ ही एमएससी जंतु, भौतिक विज्ञान की मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। बीएससी के गणित वर्ग में 10, विज्ञान वर्ग में 15 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। परिसर में एमएससी जंतुविज्ञान की 25 सीटों के लिए 180, भौतिक विज्ञान की 25 सीटों के लिए 116 आवेदन आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें