फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान में शोध के लिए 77 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित

विज्ञापन
tablet for students
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से पीएचडी के लिए बृहस्पतिवार को हरमिटेज परिसर में विज्ञान संकाय के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया हुई। इसमें संकाय में 11 विषयों में शोधकार्य के लिए स्वीकृत 187 सीटों में से केवल 77 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए गए जबकि 110 सीटें खाली रह गईं। विवि के निदेशक शोध प्रो. राजीव उपाध्याय ने बताया कि रसायन विज्ञान में 22, वनस्पति विज्ञान में 16, जंतु विज्ञान में 15, गणित में आठ, बायोटेक्नोलॉजी, भूगर्भ विज्ञान, सांख्यिकी में तीन-तीन, आईटी, फार्मेसी, भौतिक विज्ञान में दो-दो, फॉरेस्ट्री, कंप्यूटर साइंस में एक-एक सीट का आवंटन किया गया। उन्होंने बताया कि खाली सीटों पर वेटिंग लिस्ट के आधार पर आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वाणिज्य, प्रबंधन, विधि, शिक्षाशास्त्र के साथ ही पर्यटन की 70 सीटों पर आवंटन प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें