रामनगर (नैनीताल)। हनुमान सेवा ट्रस्ट की ओर से हरेला त्योहार की पूर्व संध्या पर 15 जुलाई को श्री हनुमान धाम अंजनी ग्राम किशनपुर छोई में हरेला महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में 108 पौधरोपण कार्यक्रम के साथ कुमाऊंनी/गढ़वाली लोकगीत, संगीत, नृत्य के साथ पर्वतीय शैली में हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा, जिसमें सुबह 10 से 12 बजे पौधरोपण, दोपहर एक बजे से पांच बजे तक गीत, संगीत, नृत्य, शाम छह बजे से पर्वतीय शैली में हनुमान चालीसा, सात बजे महाआरती होगी। इसके लिए कुमाऊं/गढ़वाल के लोकगायक हीरा सिंह राणा, मीना राणा, कौशल पांडे, गोपाल गौड़, सत्येंद्र फर्त्याल, प्रदीप कुमार सहित छोलिया नर्तकों की टीम भी पहुंच रही है।