रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी के 220 केवी विद्युत उपसंस्थान कमलुवागांजा में आवश्यक अनुरक्षण एवं रखरखाव कार्य होना है। इस कारण 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान कालाढूंगी, बैलपड़ाव, कोटाबाग में 13 से 18 जुलाई तक रोजाना सुबह आठ बजे से 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णत: बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड के ईई विवेक कांडपाल ने उक्त समय अवधि में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।