नैनीताल। जिला जेल में बंद एनएच 74 भूमि मुआवजा वितरण घोटाले के आरोपी तीरथपाल की तबियत बुधवार को अचानक बिगड़ गई।
जेल में इलाज की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जेल प्रशासन ने कोर्ट से अनुमति लेने के बाद तीरथपाल सिंह को बीडी पांडे जिला अस्पताल भेजा। जेलर रमेश भारती ने बताया कि तीरथपाल ने ब्लड प्रेशर बढ़ जाने की शिकायत की थी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीरथपाल को वापस जिला जेल भेज दिया गया है।