फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पट्टा देने को लेकर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बेतालघाट के बसगांव में चार हेक्टेयर जमीन पर खनन पट्टा देने को लेकर जिला स्तरीय कमेटी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कमेटी के अध्यक्ष एससी सिंचाई विभाग एमएम फर्त्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें खनन को लेकर पूरी चर्चा की गई। बताया कि अब पांच विभागों की संयुक्त टीम इसकी जांच करेगी। पर्यावरण, राज्य संपत्ति को किसी तरह के कोई नुकसान न होने पर ही यह खनन पट्टा दिया जाएगा। बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव में चार हेक्टेयर जमीन पर खनन करने के लिए पट्टा मांगा गया है। इतने बड़े भूखंड पर पट्टा देने से पहले पांच विभाग सिंचाई, वन, खनन, लोनिवि, भूवैज्ञानिकों की एक टीम जांच के लिए बनाई गई है। यह टीम मौके पर जाकर स्थल का निरीक्षण करेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट देकर बताएगी कि पट्टा देने से पर्यावरण, राज्य संपत्ति को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। अगर किसी तरह के किसी नुकसान की आशंका होगी तो खनन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस खनन पट्टे पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें