बाजपुर के मोहल्ला सुभाषनगर में रविवार रात धमाके के साथ बिजली के 100 केवीए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर बिजली कर्मचारी और फायर ब्रिग्रेड मौके पर पहुंची। एसडीओ जीएस कार्की ने बताया कि ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई थी लेकिन कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को ठीक कर ढाई घंटे के अंतराल में आपूर्ति सुचारु कर दी।