नैनीताल। आरएस ग्रुप के छह युवा 2500 किमी की साइकिल यात्रा पर रविवार सुबह पंत पार्क से रवाना हो गए। पृथ्वी की रक्षा, महिला सम्मान के उद्देश्य से वह 17 दिन में लद्दाख तक की यात्रा करेंगे। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतिभागियों को उद्देश्य में सफलता का आशीर्वाद भी दिया। सुबह करीब सात बजे मल्लीताल पंत पार्क से यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में डीएसबी के ऋषभ जोशी, सागर देवराड़ी, पंकज बिष्ट, लालकुआं के गोपाल अधिकारी, बागेश्वर के पंकज कांडपाल, प्रदीप राना शामिल हैं। यात्रा आठ दिनों में नैनीताल से नगीना, पटना साहब, शिमला, पंदोह, खोकसर होकर लेह पहुंचेगी। नवें दिन आराम के बाद 10वें दिन से उसी मार्ग से आठ दिन में 24 जुलाई को नैनीताल पहुंचेगी।