बाजपुर में कुमाऊं विवि के बीए सेकेंड सेमेस्टर की हिंदी भाषा का पेपर किसी कारण से रद्द कर दिया गया। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि जानकारी न मिलने से दर्जनों छात्र परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे। छात्रा प्रीति ने बताया कि विद्यालय गेट पर नोटिस भी चस्पा नहीं था। जबकि कुविवि एग्जाम डेट शीट पर आठ जुलाई को प्रथम पारी में हिंदी भाषा का पेपर होना था। प्राचार्या डा. कमला चंयाल ने बताया रद्द होने की सूचना दी गई है। कालेज कार्यालय पर नोटिस भी चस्पा है।