रामनगर (नैनीताल)। धुमाकोट के पास एक जुलाई को हुए बस हादसे में हल्दूखाल जिला पौड़ी गढ़वाल के ग्राम बिलकोट निवासी अंकित कुमार (11) पुत्र अशोक कुमार भी घायल हुआ था जबकि उसकी बुआ आशा देवी की मौत हो गई थी। तब से स्थानीय रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में घायल अंकित का इलाज चल रहा था। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत ने बताया कि अंकित का कूल्हा खिसक गया था, जिसे उपचार के दौरान सही कर दिया गया। अब स्वस्थ होने पर शनिवार को उसे छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस के माध्यम से उसे घर भेजा गया है।