फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। नंधौर नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई। ग्राम दौला बाजपुर निवासी भारती कोहली का पुत्र सनी कोहली (14) दसवीं में पढ़ता था। शुक्रवार को स्कूल से घर आने के बाद वह दुकान से कॉपी लेने जाने की बात कहकर गया और लापता हो गया। सनी के पड़ोस में रहने वाले तीन साथी भी घर में झूठ बोलकर नहाने गए थे। इसी बीच, पता चला कि नंधौर नदी के पास बने गड्ढे मेें डूबने से सनी की मृत्यु हो गई। भारती के दो पुत्रों में सनी छोटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सनी की मां रिश्तेदारी में हो रहे नामकरण संस्कार में शामिल होने हल्द्वानी गई थी। घर पहुंचकर बेटे की मौत की खबर सुन वह बदहवास हो गई। छात्र के दादा का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें