सितारगंज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय सिसौना में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. सुभाष कुमार वर्मा के माध्यम से कुविवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि ऑनलाइन आवेदन तिथि पांच जुलाई तय की गई थी, जिस कारण क्षेत्र के तमाम विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए। इसलिए आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए। वहां नगर प्रमुख देवेश कुमार, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय कठायत, भास्कर राणा, विशाल श्रीवास्तव, रेशमा बड़ाल, आशीष राणा, सूरज गोस्वामी, आशु, सोनू शर्मा, विक्रम लटवाल, पूजा, पूनम बाला, पूजा मंडल, प्रिय सरदार आदि थे।