बाजपुर में शर्तों के आधार पर ऋण के रूप में मिलने वाली नौ करोड़ रुपये की धनराशि के विरोध में चीनी मिल श्रमिकों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। रविवार को शुगर मिल गेट के सामने धरने पर चरन मसीह, राजेश, राजेंद्र, छोटे, अनमोल बैठे। श्रमिकों ने कहा कि मिल की स्थिति को देखते हुए प्रधान प्रबंधक का चार्ज लेने को कोई अधिकारी तैयार नहीं है। फिलहाल गन्ना उपायुक्त को बाजपुर शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रमिकों ने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहां रामकिशोर, रमानंद, गुरमीत सिंह, कश्मीर सिंह, चंद्रपाल, सुरेंद्र सिंह, संतोष वाल्मीकि आदि थे।