फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरूमदारा मे पानी का संकट बरकरार, 600 रूपये का टैंकर मंगा प्यास बुझा रहे है ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारावासी हफ्तेभर से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। वह 600 रुपये का टैंकर मंगा खुद व्यवस्था करने को मजबूर हो चुके हैं।
विज्ञापन

दुल्हेपुरी की ग्राम प्रधान मंजू चौहान के नेतृत्व में तमाम ग्रामीण शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें पेयजल, विद्युत की व्यवस्था सुधारने की मांग की। कहा कि कठियापुल बैलजुड़ी, पीरूमदारा में पानी की टंकियां बनी हैं। इनमें ट्यूबवेल से पानी भरा जाता है लेकिन नलकूपों का जलस्तर घटने से पानी की टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पुरानी नलकूपों की मोटरें लगातार खराब हो रही हैं। ओवरलोडिंग से बार-बार विद्युत मोटर फुंक जाती है। इन्हें बदलने तक लोग परेशान रहते हैं। उन्होंने समस्या सुलझाने के लिए गांव में नया ट्यूबवेल लगा हर नलकूप पर जनरेटर, स्टैबलाइजर भी लगाने की मांग की। जल संस्थान के ईई पीके त्यागी ने बताया कि पानी सुचारु है। इस दौरान रीना नेगी, मीना रावत, देवकी लोहनी, प्रमोद रावत, उमाकांत मिश्र, धान सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें