फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरानी, सीतावनी जोन पर्यटकों के लिए एक जुलाई से बंद होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मानसून के आगमन पर इस वर्ष भी कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन, पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का सीतावनी जोन, रामनगर वन प्रभाग का कॉर्बेट फॉल, बाराती रौ झरना एक जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएंगा। ढिकाला, दुर्गादेवी गेट का दोमुंडा जोन 15 जून से ही बंद हो चुका है, जबकि कच्ची सड़कें चालू रहने पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का ढेला और झिरना जोन में सालभर पर्यटक दिवसीय भ्रमण कर सकते हैं। हालांकि , वन विश्राम भवनों में रात्रि विश्राम की सुविधा हर साल 15 नवंबर से 15 जून तक ही मिलती है। पर्यटन सत्र शांतिपूर्वक संपन्न होने पर एक जुलाई को बिजरानी रेंज के प्रवेश द्वार आमडंडा में नेचर गाइडों की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें