कालाढूंगी (नैनीताल)। बैलपड़ाव स्थित सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में 29 जून को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अशोक जोशी ने बताया कि इसमें विधायक वंशीधर भगत, डीएम नैनीताल की मौजूदगी में समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से इस शिविर में आवश्यक तैयारी के साथ आने को कहा है।