गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम, एआरटीओ और थानाध्यक्ष बैजनाथ संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान में 41 वाहनों का कोर्ट का चालान काटा। एसडीएम सुंदर सिंह के निर्देश में एआरटीओ पूजा नयाल, थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बैजनाथ तिराहे पर एक घंटे वाहन चेकिंग की। इस दौरान 41 वाहनों का कोर्ट चालान काटा गया। बैजनाथ तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की सूचना मिलने पर वाहन चालकों ने चालान से बचने के लिए अपने वाहन जहां थे वहां खड़े कर दिए।