कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग में वन विभाग की नर्सरी के पास दो कारों की भिड़ंत में दिल्ली और मेरठ निवासी सात पर्यटक घायल हो गए। दिल्ली के पर्यटक कार डीएल 14 सीडी 4537 से नैनीताल से लौट रहे थे, कि नर्सरी के पास उनकी कार सामने से आ रही कार यूपी 15 एई 0748 से टकरा गई, जिस कारण यूपी की कार में सवार हैरिस अली (28) पुत्र साबिर, सेफोई (30) पत्नी वसीम निवासी जैदी फार्म निकट मैसीर मस्जिद मेरठ घायल हो गए। दिल्ली के घायलों में दयालपुर डी ब्लॉक निवासी मो. फारूख (38) पुत्र फतेह, मकान नंबर 20 गली नंबर नौ पायल वाटिका तुकमुरपुर निवासी संजय (34) पुत्र रामचरन, प्रिया पुत्री संजय शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।