रामनगर(नैनीताल)। स्पिलिट्सविला सीजन 11 की शूटिंग छोई स्थित द बैनियन ट्री में चल रही है।
दूसरे दिन सुबह बेबी डॉल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता रणविजय ने इस सीजन में प्रतिभाग कर रहे 10 लड़के व 10 लड़कियों से परिचय किया। इसके बाद सनी सीधे अपने कॉटेज में चली गईं जबकि रणविजय ने रिसार्ट मेें फ्रिस्बी खेलकर समय बिताया।
रिसार्ट में बनाए गए कई सेटों पर रात लगभग नौ बजे से शूटिंग शुरू हुई। कुछ प्रशंसक सनी का इंतजार करते रहे। कुछ बच्चों ने रणविजय के साथ फोटो खिंचवाई।