रामनगर (नैनीताल)। पर्यावरण दिवस पर कल्पतरु वृक्षमित्र समिति समेत सभी संगठनों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इसमें सभी धर्मों में पर्यावरण का महत्व बताया गया। चार धर्मों के धर्मगुरुओं ने साथ रैली में एनसीसी कैडेट भी शामिल थे। नगर के रानीखेत रोड मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे से होकर रैली कोतवाली पहुंची। जहां परितोष वर्मा ने संबोधित किया। वहां सीओ लोकजीत सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, अतुल मेहरोत्रा, मितेश्वर आनंद, गणेश रावत, संतोष मेहरोत्रा, बीएस डंगवाल, दीवान नयाल, यशपाल रावत, प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, संतोष तिवारी, मनोहर मनराल, कौशिक मिश्रा थे। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के आयोजनों में टेड़ा की छात्रा मीनाक्षी, मीना, पवन जीते। वहां प्रधानाचार्य डीएस नेगी, प्रधान अनिल कुमार, राजकुमार यादव, नीरजा गोला, जयपाल रावत, बृजमोहन नेगी, चमन लाल थे। बैलपड़ाव रेंज के ईको टूरिज्म सेंटर चूनाखान में हुई तराई पश्चिमी वन प्रभाग की गोष्ठी में एसडीएम कलम सिंह बिष्ट, रेंजर संतोष पंत, चंदन सिंह नेगी, प्रधान हरकेवल सिंह, एके मठपाल, इंदर लाल, गिरीश राम, शैलेंद्र चौहान थे। कई गांवों में निकली द कार्बेट फाउंडेशन की रैलियों में डॉ. हरेंद्र बर्गली, गजेंद्र सिंह, तनवीर अहमद, राखी असवाल, मनोज सती, कुबेर मेहरा, इदरीश हुसैन, यासीन मलिक, चंद्रशेखर सुयाल आदि थे।