हल्दूचौड़ (नैनीताल)। काठगोदाम से धौलाखेड़ा उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन का पिन इंसुलेटर निकल गया। इस कारण हाइटेंशन का तार लाइन पर ही लटक गया। इस दौरान रविवार शाम सात बजे से 9:30 बजे तक बिजली गुल रही। लाइन ट्रिप होने से हादसा बच गया। बिजली गुल होते ही एसडीओ मनोज पांडे, जेई भुवन भट्ट ने मामले में गंभीरता से लिया। उन्होंने फील्ड स्टाफ के साथ दो घंटे तक लाइन के किनारे पेट्रोलिंग कर फॉल्ट खोजा। करीब ढाई घंटे बाद 33 केवी लाइन का पिन इंसुलेटर जोड़ा गया। तभी विद्युतापूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान धौलाखेड़ा उपकेंद्र से जुड़ी करीब 50 हजार की आबादी को गर्मी, मच्छरों का सामना करना पड़ा।