फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता पानी को तरस रही और हजारों लीटर यूं ही बह गया

विज्ञापन
बिन पानी सब सून
विज्ञापन
नैनीताल। एक ओर जहां नगर की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। पेयजल की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन हो चुका है। लोग जलसंस्थान के ऑफिसों में हंगामा काट चुके हैं। वहीं दूसरी ओर रविवार को पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पेयजल यूं ही बह गया। मल्लीताल बैंड स्टैंड के पास पानी की पाइपलाइन अचानक फट गई। शाम तक हजारों लीटर पानी बह गया। जलसंस्थान के ईई सुनील तिवारी ने बताया कि यह पाइपलाइन एडीबी की है। एडीबी के अधिकारियों तक सूचना पहुंच चुकी है। सोमवार को पाइपलाइन की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें