गरुड़ (बागेश्वर)। मूसलाधार बारिश से वन रेंज बैजनाथ, गढ़खेत के जंगलों में लगी आग पूरी तरह से बूझ गई है। आग बुझने से वातावरण में फैला धुआं साफ हो गया है। बागेश्वर वन प्रभाग के बैजनाथ, गढ़खेत के जंगल कई दिनों से धू-धूकर जल रहे थे। इससे वातावरण में चारों तरफ धुआं छा गया था। बैजनाथ के वन रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को हुई तेज बारिश से जंगलों में लगी आग पूरी तरह से बुझ गई है।