फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही त्रिवेंद्र सरकार: सौरभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में त्रिवेंद्र सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। भाजपा के सुशासन से जनता खुश है। शनिवार शाम सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें विधायक ने भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. एसएस टुरना और विधानसभा मीडिया प्रभारी चंद्रपाल सिंह को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य निकाय चुनाव जीतना है। पार्टी किसी भी प्रत्याशी को मैदान में उतारे, कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ाएं। वहां अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुराज खां गुड्डू, मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, जया जोशी, बीना साहू, चमन लाल शर्मा, सूरज नारायण, लाल सिंह दायमा, मो. अली, चंदन कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें