फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे जिले के 1526 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में शनिवार को तीन जगह राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज सुबीर कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय नैनीताल, बाह्य न्यायालय रामनगर और हल्द्वानी में हुई लोक अदालत में 1526 मामले निपटाए गए। इसमें 321 मामले राजस्व से संबंधित रहे। वहीं 7,84,95,034 रुपये की समझौता धनराशि भी प्राप्त हुई।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार की पीठ ने 38 मामले निपटाए। परिवार न्यायालय के न्यायाधीश सुशील तोमर की पीठ ने 20, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश राहुल गर्ग की पीठ ने 28, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट रवि प्रकाश की पीठ ने 141, सिविल जज (सीडी) हर्ष यादव की पीठ ने 64 वादे निपटाए।
हल्द्वानी परिवार न्यायालय की जज विध्यांचल सिंह की पीठ ने 19, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश नीलम रात्रा की पीठ ने 8, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश पांडे की पीठ ने 161, सिविल जज (सीडी) ज्योति बाला की पीठ ने 117 मामलों का निस्तारण किया। दीवानी न्यायालय रामनगर के अपर जिला जज सयन सिंह की पीठ ने 10, सिविल जज राजीव धवन की पीठ ने 47 और न्यायिक मजिस्टेट सिद्धार्थ कुमार की पीठ ने 46 मामले निपटाए। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें