नैनीताल। यूएफबीईए के बैनर तले विभिन्न बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन समझौते के खिलाफ एसबीआई मल्लीताल के पास नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यूकेबीईए के संयोजक प्रवीण साह ने कहा कि सरकार ने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को देश से भगाने का काम किया और दोष बैंक कर्मियों पर लगाया गया। अजय आर्या ने कहा कि सरकार ने 2 प्रतिशत वेतन समझौते का ऑफर देकर मेहनत करने वाले कर्मचारियों का अपमान किया गया है। इस दौरान सुमित कुमार, गिरिश जोशी, प्रेम पांडे, आरएस रावत, एसएल आर्या, अर्चना, हरीश तिवारी, गुंजन जोशी आदि रहे।