नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव बीएस बिष्ट के छुट्टी में जाने कारण प्रो.आरएस जलाज को विवि के प्रभारी कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएस बिष्ट बुधवार से तीन दिन की छुट्टी पर हैं। 18 मई को विवि का 14वां दीक्षांत समारोह होना है और विवि में इन दिनों काम की अधिकता है, जिसके चलते कुलपति प्रो.डीके नौड़ियाल ने प्रो.जलाल को ये जिम्मेदारी सौंपी है।