फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक चुनाव में नवीन अध्यक्ष, खीम सिंह बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व सैनिक कल्याण परिषद की बैठक रविवार को सैनिक विश्राम गृह लखनपुर में हुई। इसमें परिषद की नई कार्यकारिणी चुनी गई।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट, चुनाव अधिकारी सूबेदार मेजर दामोदर जोशी, चुनाव अधिकारी चीफ मैक (आर) ताजबर सिंह गुसांई की देखरेख में चुनाव हुए। इसमें कैप्टन हरगोविंद पांडे संरक्षक, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह रावत उपाध्यक्ष, सूबेदार मेजर खीम सिंह रावत सचिव, नायब सूबेदार भूपाल राम उपसचिव, दुर्गा प्रसाद पांथरी कोषाध्यक्ष चुने गए जबकि कैप्टन ओमप्रकाश देवरानी, सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह बिष्ट, हरपाल सिंह डंगवाल, भारत बंधु रावत, केवल चंद्र कांडपाल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए सूबेदार मेजर नवीन पोखरियाल और सूबेदार बलवीर रावत ने दावा किया। इसलिए इस पद के लिए मतदान हुआ। इसमें पोखरियाल को 75, रावत को 16 मत मिले। नई कार्यकारिणी ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक आश्रितों के हितों के लिए निस्वार्थ भावना से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें