फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में त्रुटिपूर्ण कोटीकरण में हो संसोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक विद्यालयों के कोटिकरण को त्रुटिपूर्ण बताया है। इसमें संशोधन की मांग को लेकर संघ ने आयुक्त राजीव रौतेला, डीएम विनोद कुमार सुमन से मिला। संघ के कुमाऊं मंडल मंत्री डॉ. कन्नू जोशी के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने बताया कि विद्यालयों का कोटिकरण प्रधानाचार्य स्तर पर किया गया है। प्रधानाचार्य द्वारा निर्धारित गुणांकों में बीईओ स्तर से वृद्धि कर दी गई है, इससे पर्वतीय क्षेत्रों के दूरदराज के विद्यालय भी सुगम बन गए। स्थानांतरण एक्ट के मुताबिक प्रथम नियुक्ति, पदोन्नति केवल दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय में ही होती है। इस कारण भविष्य में इन कृत्रिम सुगम विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो पाएगी, जिससे पठन पाठन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कहा कि कोटिकरण ही स्थानांतरण का मूल आधार है। इसलिए भविष्य में होने वाले स्थानांतरण में भी इन कृत्रिम सुगम स्कूलों में तैनात शिक्षकों के हित प्रभावित हो सकते हैं। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया, जिला मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति, संगठन मंत्री जानकी अधिकारी, रश्मि पांडे, चंद्रशेखर पुजारी, पुष्पेश सांगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें