नैनीताल। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को नैनीताल नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। एसडीएम अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पालिका चुनाव के दौरान मतदान स्थलों की स्थिति पर चर्चा की गई। तय हुआ कि नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र के 15 वार्डों में 20 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें 32 पोलिंग बूथ होंगे। इस दौरान 11 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील, नौ केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया। एसडीएम रुहेला ने चुनाव का संचालन शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव की तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। बैठक में तहसीलदार कृष्ण राम, कोतवाल विपिन पंत, एसआई मनवर सिंह, ईओ रोहिताश शर्मा मौजूद रहे।