रामनगर (नैनीताल)। पवित्र तीर्थस्थली सीतावनी में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की ओर से आगामी 26 अप्रैल को श्रद्धा पर्व मनाया जाएगा। भावाधस प्रमुख और राष्ट्रीय आवाम के संरक्षक वीरेश भीम ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रद्धापर्व 26 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष सफाई आयोग किरणपाल, विशेष अतिथि पूर्व मंत्री यूपी सरकार प्रभुदयाल वाल्मीकि होंगे।