फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डृएसबी परिसर में छात्र संघ समारोह 9 से 11 मई तक

विज्ञापन
मंडी समिति में वोट डालती महिला कर्मचारी। अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर नैनीताल की छात्रसंघ की ओर से नौ मई से 11 मई तक वार्षिकोत्सव ‘गूंज’ आयोजित किया जाएगा। परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस वर्ष के समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही वार्षिक खेलकूद, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। भविष्य के राजनीतिज्ञ नाम से विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें सामान्य छात्र-छात्राएं भी अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। समारोह में प्रतिभाग के लिए डीएसबी परिसर में ही निशुल्क आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। प्रो. जोशी ने लाइब्रेरी के लिए छात्रसंघ कोष से 50 हजार रुपये देने को अनुकरणीय पहल बताया। वहां छात्रसंघ उपाध्यक्ष ऋषभ जोशी, छात्रा उपाध्यक्षा आकांक्षा तिवारी, उपसचिव नितिन देवल, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र रावत, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि अरुण बुधानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें