नैनीताल। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से नई रोशनी कार्यक्रम के तहत नैनीताल में नैनी महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास विषयक छह दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विपिन चंद्र पंत ने कहा कि समाज में पुलिस का काम शांति व्यवस्था बनाए रखना है। एसएसआई भुवन चंद्र मासीवाल ने महिलाओं से कहा कि वे निडर होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कोई भी शिकायत हो तो निडर होकर पुलिस को बताएं। तल्लीताल थाने की एसआई रेवती पंत ने महिला हिंसा, सुरक्षा को लेकर कई टिप्स दिए। इससे पहले समिति की निदेशक विजय लक्ष्मी थापा ने मुख्य अतिथि व प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया। वहां संस्था के केपी साह, किशन लाल, दीपा आर्या, अनीता पाठक, डिंपल आर्या, नेहा आर्या, सुनीता, शैलजा, आरजू, जुवेदा, स्वेलहा सिद्दीकी, हसीना बेगम, मेहनाज, परवीन, निशा, फरहान, आलिया हसन आदि थीं।