फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनिन के जन्मदिवस पर आयोजित हुई विशाल जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पायतेवाली रामलीला परिसर कोसी रोड में रविवार को जनसभा हुई। इसमें साम्यवादी नेता कामरेड ब्लादिमीर इलीच लेनिन की जयंती मनाई गई। सभा में समकालीन तीसरी दुनिया के संपादक आनंदस्वरूप वर्मा ने बताया कि जनता ने आपातकाल, तानाशाही को नकार दिया था, लेकिन अब देश में बढ़ता फासीवाद चिंताजनक है। डीयू के एसोसिएट प्रोफेसर सचिन निर्मल नारायन ने कहा कि देश में राजनीतिक विरोधियों की संस्थागत हत्या का नया दौर चल रहा है। कलबुर्गी, दाभोलकर, रोहित वेमुला, अशफाक, गौरी लंकेश हत्याकांड इसके उदाहरण हैं। यह दौर देश के लिए खतरनाक है। जनज्वार डॉटकॉम के संपादक अजय प्रकाश ने सत्ताधारियों की चाल का पर्दाफाश किया। समाजवादी लोक मंच के संयोजक कैसर राना ने संचालन किया। इस दौरान सम्मेलन में गिरीश आर्य, आनंद नेगी, प्रभात ध्यानी, महेश जोशी, हेम आर्य, सुरेशलाल, मनमोहन अग्रवाल, मेघा, ललिता रावत, विद्यावती आर्य, पिंकी आर्य, किशन शर्मा, तरुण जोशी, मो. शफी, संजय रावत, कमलेश, जमनराम, मदन मेहता, पूजा, उमा आर्य, बालकिशन चौधरी, भारत पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें