नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम और स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। विवि वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डॉ. युगल जोशी ने बताया कि छात्र अपने परिणाम विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।