फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड उतर पुस्तिकाओ के मूल्यांकन का कार्य हुआ पूर्ण, जुटे परीक्षा परिणाम के तैयारियों मे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार को पूरा हो गया है। अब परिषद ने परीक्षा परिणाम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से 26 मार्च तक हुई थीं। संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने बताया कि मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 30 केंद्र बनाए गए थे। इसमें करीब पांच हजार शिक्षकों ने एक अप्रैल से मूल्यांकन शुरू किया। अन्य केंद्रों पर रविवार तक मूल्यांकन पूरा हो गया था। अंत में सोमवार को कर्णप्रयाग, कीर्तिनगर केंद्र पर बची करीब 1000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा हो गया है। इसलिए मई के अंतिम सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें