फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन की चपेट में आने से महिला की मौक पर मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। गेहूं मड़ाई के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से संजयनगर निवासी महिला की मृत्यु हो गई। संजयनगर प्रथम गब्दा निवासी रेवती देवी (41) पत्नी बच्ची सिंह बिष्ट रविवार को परिजनों के साथ थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई कर रही थी। मड़ाई के अंतिम चरण में पहुंचने पर गेहूं की बालियां बटोरते समय रेवती के सिर के बाल तेज हवा से थ्रेशर मशीन की साफ्ट में लिपट गए। आसपास मौजूद लोगों ने थ्रेशर बंद कर महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कपड़े भी साफ्ट में लिपटने से रेवती का शरीर क्षतविक्षत हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से साफ्ट में फंसी महिला के शरीर के टुकड़ों को बाहर निकाला। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से समूचे क्षेत्र में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। रेवती के दोनों पुत्र अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें