पंतनगर के कैंपस स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल में की गई फीस वृद्धि को उचित बताया है। समिति ने अभिभावकों से स्कूल की व्यवस्था संचालन में सहयोग की अपील भी की है। प्रबंधन ने 21 अप्रैल को स्कूल सभागार में प्रबंधन समिति के साथ विचार-विमर्श करने का आह्वान भी किया है। प्रबंधन समिति ने कहा है कि 15 प्रतिशत शुल्क सीबीएसई के नियमों के अनुरूप ही बढ़ाया गया है। मान्यता की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुल्क में वृद्धि कर शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए वेतन व ग्रेड वेतन अनुमन्य कर सीबीएसई को स्पष्ट करते हुए मान्यता दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी। एनसीईआरटी की पुस्तकें एक सप्ताह के भीतर लागू कर दी जाएंगी।