नैनीताल। वीकेंड पर शनिवार को सरोवर नगरी दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से नगर के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी भी दिनभर व्यस्त हो गए। पर्यटकों की आवाजाही का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नगर की सबसे बड़ी डीएसए पार्किंग भी फुल रही। रविवार को और अधिक पर्यटकों की बढ़ने की संभावना है।